फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   uttar pradesh Husband cut off his wife's Throat in illegal relationship at aligarh

चार बच्चों की मां को भांजे से हुआ प्यार, बेमेल इश्क का ऐसा हुआ अंजाम

Sun, 26 Nov 2017 08:47 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 26 Nov 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh Husband cut off his wife's Throat in illegal relationship at aligarh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
चार बच्चों की मां को अपने भांजे से प्यार हो गया। इसके बाद बेमेल इश्क का ऐसा बदतर अंजाम हुआ कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। बरला थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। 

पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला से दरिंदगी, ऐसे हाल में मिले शव को देखकर स‌िहर उठे गांववाले
विज्ञापन


वारदात का कारण महिला का अपने भांजे के साथ अवैध संबंध बताया गया है। घायल की मां की ओर से दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पति फरार है।

बताते हैं कि चार बच्चों वाले इस दंपति के यहां पति के भांजे का आना-जाना था। पुलिस के अनुसार भांजे से महिला के संबंध हो गए। तीन दिन पहले भांजा अपने मामा के घर आया था। पति ने भांजे एवं पत्नी को बहुत समझाया। चार बच्चों की कसमें दिलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

uttar pradesh Husband cut off his wife's Throat in illegal relationship at aligarh
फाइल
हालांकि दोनों पर इन कसमों का असर नहीं पड़ा। गुरुवार की रात महिला सो रही थी, तभी पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत दिया और भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। 

पढ़ें:- रिश्ते को बचाने के लिए मां-बाप ने बनाया खतरनाक प्लान, पुलिस भी हैरान

सास ने दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। बरला कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि के अनुसार आरोपी पति फरार है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed