{"_id":"58d09c5d4f1c1be7431a3377","slug":"uttar-pradesh-girl-thrashed-molesters-with-police-s-baton-in-lucknow-s-gautam-palli-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़ने वाले मनचले की युवती ने जमकर की धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़ने वाले मनचले की युवती ने जमकर की धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
मनचलों की पिटाई करती युवती
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता से निपटने के लिए अब महिलाओं ने खुद ही बीड़ा उठा लिया है। इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो है।
विज्ञापन
इस वीडियो में युवती खुद ही पुलिस की बेंत से मनचलों की पिटाई कर रही है। बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार 19 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई।
विज्ञापन
#Watch Girl thrashed molesters with police's baton in Lucknow's Gautam Palli area, Uttar Pradesh (19.03.2017) pic.twitter.com/aB0Ld1AEHc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) 21 March 2017
लखनऊ के गौतम पाली पुलिस स्टेशन के पास लड़कियों के एक समूह को कुछ मनचले छेड़ने लगे। मनचले बाइक पर सवार थे। ऐसा होने के बाद समूह की एक लड़की ने न आव देखा न ताव, बाइक पर से एक मनचले को खींचकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस लड़की ने मनचलों को वो सबक सिखाया जिसे वो पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे।