फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   uttar pradesh body of man found in a sack at Allahabad

युवक की हत्या कर शव को प्लास्टिक के बोरे डाला, फिर कर दिया आग के हवाले

Thu, 23 Nov 2017 10:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 23 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh body of man found in a sack at Allahabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक प्लाट में बोरे से धुआं उठ रहा था। मौके पर जमा हुई भीड़ ने जब बोरे की जांच की तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या था उस बोरे में...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। करेली इलाके में एक युवक की हत्या के बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह जाफरी कॉलोनी में कसारी-मसारी के पास एक प्लाट में शव देख भीड़ लगी तो खबर पाकर करेली पुलिस पहुंची। 

पढ़ें:- ग्राम प्रधान के हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस शख्स ने शूटर से कराई थी हत्या
विज्ञापन


अज्ञात शव को सीलकर चीरघर में रख दिया गया है। इस बारे में जिले के सभी थानों के अलावा पड़ोसी जनपद की पुलिस को भी सूचना दी गई है ताकि लापता व्यक्तिों के परिवार के लोग करेली पुलिस से संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि जाफरी कॉलोनी के प्लाट में शव की सूचना पर उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। शव को जलाने की कोशिश की गई थी। इस वजह से शव पर कपड़े थे नहीं। इतना साफ हो गया कि वह किसी पुरुष का शव था।

uttar pradesh body of man found in a sack at Allahabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र

पास में ही जूट का बोरा पड़ा था। आसपास जलने का निशान था। ऐसे में अनुमान है कि उस व्यक्ति का कहीं और कत्ल किया गया था। फिर शव को बोरे में भरकर उस प्लाट पर लाने के बाद जलाने की कोशिश की गई। 

पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला से दरिंदगी, ऐसे हाल में मिले शव को देखकर स‌िहर उठे गांववाले

कातिल ऐसा शायद शिनाख्त मिटाने के लिए करना चाहते थे। अब मृतक की पहचान होनी मुश्किल भी है। कोई परिवार दावा करता है तो डीएनए का मिलान कराना पड़ सकता है। फिलहाल शव को सीलकर चीरघर में रखा गया है। इंतजार किया जा रहा है कि किसी तरह से शिनाख्त हो तो कातिलों के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed