फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Upset over failed love, man ends life, live streams suicide to girlfriend

प्यार में नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका को दिखाया खुदकुशी का लाइव वीडियो

Wed, 21 Jun 2017 01:33 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Wed, 21 Jun 2017 01:33 PM IST
Upset over failed love, man ends life, live streams suicide to girlfriend
आत्महत्या
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक 26 वर्षीय प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ तकरार के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल करके अपने अंतिम क्षणों का सीधा प्रसारण भी दिखाया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।


हिल लाइन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एमजी वाघमारे ने कहा कि पीड़िक के पिता की ओर से 18 जून को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 21 मई को उल्हासनगर कैंप संख्या पांच में दोपहर चार बजे के करीब हुई जब हनी अस्वानी ने प्रेम संबंध में विफलता के बाद यह बड़ा कदम उठाने का फैसला किया। अस्वानी परिवार के अनुसार, उनका बेटा अपने कॉलेज की एक लड़की से प्यार करता था और पिछले छह साल से उनका रिश्ता चल रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि हालांकि हाल ही में दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं और उन्होंने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग सगाई कर ली। शिकायत में कहा गया है कि तब से ही हनी परेशान रहने लगा था।


21 मई को दोनों पूर्व प्रेमी-प्रेमिका एक बार फिर मिले और दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि परेशान हनी ने खुदकुशी से पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल की और उसे बताया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। इसके बाद उसने अपनी मौत का सीधा प्रसारण उस लड़की को दिखाया। पीड़ित के पिता के रात को घर लौटने पर यह मामला सामने आया। 
विज्ञापन


शुरुआत में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पीड़ित परिवार को वीडियो मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि अब भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed