फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   uper technoligies asked top sernior executive to resign for not disclosing sexual harrashment

Uber के सीनियर अफसर पर यौन शोषण का आरोप, कंपनी बोली- अब चलते बनो

Tue, 28 Feb 2017 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
uper technoligies asked top sernior executive to resign for not disclosing sexual harrashment

चर्चित कैब कंपनी उबर ने अपने एक सीनियर अधिकारी अमीत सिंघल को अपने पद से इस्तीफा देने पर मजबूर किया है। यौन शोषण की जानकारी नहीं देने और इस गंभीर मुद्दे को दबाए रखने के आरोप में उनके खिलाफ ये बड़ा फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


उबर के प्रवक्ता ने बताया कि उन पर पुरानी कंपनी अल्फाबेट इंक (गूगल) में यौन शोषण के आरोप लगे थे। लेकिन उन्होंने यहां ज्वाइन करने को दौरान इस बात को छुपाए रखा। बता दें कि कंपनी की ओर से यह बड़ा फैसला तब सामने आया है, जब कंपनी खुद संगठन के अंदर यौन शोषण के मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अमित सिंघल ने उबर में बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जनवरी में ज्वाइन किया था, लेकिन उन्होंने पिछली कंपनी को छोड़ने की वजह नहीं बताई। लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट ने उनके ऊपर लगे आरोपों को उजागर कर दिया, जिसके बाद से ही वे नजर में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखाया

uper technoligies asked top sernior executive to resign for not disclosing sexual harrashment

उबर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए अमेरिका के पूर्व अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर के लिए बुलाया। जिनके जांच के बाद सिंघल को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।दरअल, अमित सिंघल ने उबर टेक्नोलॉजी में बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जनवरी में ज्वाइन किया था।

लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट ने उनके ऊपर लगे आरोपों की जानकारी उबर को दी, जिसके बाद से ही वे नजर में आ गए।हालांकि, सिंघल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि 20 साल के करियर में उन पर ऐसा कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने पिछली कंपनी अपनी मर्जी से छोड़ी थी।

बड़ी कंपनियों में लैंगिक भेदभाव है आम

uper technoligies asked top sernior executive to resign for not disclosing sexual harrashment
मीडिया की खबरों के मुताबिक एक महिला इंजीनियर ने अपने ब्लॉग में इन यौन शोषण की वारदातों का जिक्र किया। उसने लिखा कि एचआर और सीनियर अफसर यौन शोषण जैसी हरकतों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते हैं।

इस इंजीनियर का नाम सुसान फॉलर है, जिसने इन बड़ी कंपनियों में लैंगिक भेदभाव का काला सच भी बयां किया। उसके मुताबिक यौन शोषणों के अलावा उनके काम पर भी जानबूझकर उंगलियां उठाई जाती है। इतना ही नहीं उनके ऊपर नाजायज दबाव भी बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed