फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   UP Police constable rapes dalit girl in Mainpuri

खाकी फिर शर्मसार, सिपाही ने किया दलित किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 30 Mar 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Wed, 30 Mar 2016 05:11 PM IST
सार

  • वर्दी पर बदनुमा दाग, दलित किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार
  • आरोपी देता रहा धमकी, पीड़ित को थाने से भगाया, फिर चार दिन में हुई सुनवाई

विज्ञापन
UP Police constable rapes dalit girl in Mainpuri
किशोरी से रेप का आरोपी सिपाही गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

यूपी के मैनपुरी में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर 13 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना चार दिन पुरानी है और इस दौरान ये भी आरोप है कि सिपाही ने पीड़िता के घरवालों को धमकी देकर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन


सोमवार को किशोरी को साथ लेकर उसकी मां पहले थाना कोतवाली पहुंची, वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह एएसपी से मिली। एएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार सिपाही राजेश यादव मूल रूप से इटावा का रहने वाला है और उसकी मूल तैनाती मथुरा में है। पिछले पांच वर्षों से वह मैनपुरी पुलिस लाइन में अटैच है और पुलिस लाइन में ही रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज

UP Police constable rapes dalit girl in Mainpuri
जान-पहचान का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम - फोटो : demo

पीड़ित परिवार भी पुलिस लाइन के पास ही एक कॉलोनी में रहता है। राजेश यादव का इनके यहां काफी आना जाना रहा है। पीड़िता के घरवालों के मुताबिक 24 मार्च को धुल्हैंडी के दिन शाम 6.30 बजे आरोपी सिपाही उनकी बेटी को लाइन के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

अगले दिन तबियत बिगड़ने पर किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इससे पहले कि पीड़िता के घरवाले पुलिस के पास पहुंचते, आरोपी सिपाही उनके घर पहुंच गया और धमकी देने लगा। सोमवार सुबह सिपाही की नजरों से बचकर किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। 

पीड़ित पक्ष के मुताबिक यहां भी पुलिसकर्मियों ने पहले तो समझौता कर मामले को रफा-दफा करने के लिए कहा फिर इनकार करने पर थाने से भगा दिया। 

इसके बाद पीड़ित परिवार एएसपी दिगंबर कुशवाह के पास पहुंचा। एएसपी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए बेवर स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed