फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   UP: Man fired his wife

पत्नी का फोन जा रहा था बिजी, ससुराल पहुंचे शख्स ने ससुर का किया कत्ल

Fri, 19 Aug 2016 04:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 04:48 AM IST
विज्ञापन
UP: Man fired his wife

मायके में पत्नी का मोबाइल व्यस्त मिलने से नाराज पति ससुराल पहुंचा और झगड़ा करने लगा। बचाव में आए ससुर की हत्या कर भाग गया। घटना बुधवार रात गौरीबाजार इलाके के बढ़या तिवारी गांव में हुई। 

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दामाद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कुछ दूरी पर आरोपी की कार लावारिस हालत में मिली है। 
विज्ञापन


गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बढ़या तिवारी गांव निवासी रामनिवास यादव ने बेटी सुनीता की शादी 10 साल पहले बरारी गांव निवासी अखिलेश यादव से की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक साल से अखिलेश और सुनीता के बीच संबंध ठीक नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बढ़या तिवारी गांव का मामला

UP: Man fired his wife

पति से विवाद होने के कारण सुनीता बच्चों के साथ मायके में थी। बुधवार की रात अखिलेश ने सुनीता के मोबाइल पर फोन किया तो उसका नंबर व्यस्त था। कुछ देर बाद दोनों में बातचीत हुई, तो सुनीता ने बताया कि वह किसी करीबी से बात कर रही थी, लेकिन अखिलेश को विश्वास नहीं हुआ। 

रात को वह कार लेकर ससुराल पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच मारपीट की सूचना पर ससुर रामनिवास मौके पर पहुंचे। इसी दौरान अखिलेश ने उसके सिर पर कई वार कर दिया। गंभीर हालत में रामनिवास को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार लेकर भाग गया, लेकिन गांव के बाहर उसकी कार कीचड़ में फंस गई। चर्चा है कि आरोपी नशे की हालत में ससुराल पहुंचा था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed