फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Unhappy Kolkata girls dial 100 and said Arrest my boyfriend

प्रेमी से दुखी कोलकाता की लड़कियां 100 नंबर डायल कर कहती हैं 'अरेस्ट करो'

Mon, 17 Apr 2017 08:20 PM IST
amarujala.com, Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Mon, 17 Apr 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
 Unhappy Kolkata girls dial 100 and said Arrest my boyfriend
police Demo pic - फोटो : google

कोलकाता शहर में एक डायल 100 का मिसयूज अधिक होने का मामला सामने आया है। यहां शहर के बागुई में एक 16 वर्षीय किशोरी ऑटो चालक के क्रोध का शिकार हो गई। लेकिन उसने पुलिस की मदद नहीं ली, हालांकि वहीं सड़क पर मौजूद लड़के ने तुरंत 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


बिधाननगर सिटी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डायल 100 नंबर पर संकट में होने वालों लोगों की संख्या की तुलना में ज्यादातर शरारती तत्वों की कॉल आती हैं। इसलिए कभी-कभी इससे सीरियस घटनाओं को कम महत्व मिलता है। नकली कॉलों में प्रेमी से दुखी गर्लफ्रेंड लड़ाई करने के बाद 100 नंबर पर फोन करते हैं, कभी-कभी नशे में धुत पुरुष या छोटे बच्चे रात को हंसी के लिए कॉल कर देते हैं। यह बिधाननगर सिटी पुलिस के कंट्रोल रूम में घटने वाली एक नियमित कहानी है, जहां ऑपरेटर फोन पर 100 नंबर कॉल का जवाब देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टोल-फ्री आपातकालीन 100 नंबर का पहला उद्देश्य कॉलर को जवाब देने के साथ यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध कराना होता है। हालांकि 1,000 से अधिक शरारत कॉल आती हैं, ऑपरेटरों का काम तीन पालियों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टियों के दौरान 9 बजे के बाद हमारे नियंत्रण कक्ष में नकली कॉल की भरमार होती है।  चूंकि हम नकली कॉलर को फिल्टर नहीं कर सकते हैं। हालांकि संकट की स्थिति, सांप्रदायिक तनाव, आग या चुनाव के दौरान हम सैकड़ों वास्तविक कॉल भी प्राप्त करते हैं, तब समस्या बढ़ जाती है। 


एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह भी एक चौंकाने वाली बात है कि फोन सेल्समैन और मरम्मत करने वाले लोग कनेक्शन का परीक्षण करने के लिए टोल फ्री नंबर का उपयोग करते हैं। हालांकि डायल 100 की सफलता की कहानियां भी कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed