फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   important points of PM Narendra Modi Speech

सूरत में PM मोदी क्यों बोले-ये मेरा घमंड है, भाषण की 7 खास बातें

Mon, 17 Apr 2017 06:45 PM IST
amarujala.com, Presented By: Vijay Jain
amarujala.com, Presented By: Vijay Jain Updated Mon, 17 Apr 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
important points of PM Narendra Modi Speech
पीएम नरेंद्र मोदी
गुजरात दौरे के दूसरे दिन मोदी ने सूरत में अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित किया। पढ़ें, उनके संबोधन की खास बातें।
विज्ञापन


सूरत के कतारगाम में जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने दवाई कंपनियों की मनमानी पर रोक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने दवाईयां सस्ती की तो कई कंपनियां मुझसे नाराज हो गईं। लेकिन हम दवाईयों के सस्ते होने को लेकर जल्द ही कानून लेकर आएंगे।

अस्पताल के उद्घाटन पर पीएम ने बोला कि, जब इसका शिलान्यास मैंने किया था, तब ये वादा भी किया था इसका उद्घाटन भी मैं करूंगा। लोगों को लगा कि ये मेरा घंमड है, लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


अस्पताल के लिए पीएम ने कहा कि पहली बात तो चाहता हूं कि किसी को यहां आना न पड़े, लेकिन अगर आए भी तो यहां से पूर्णत ठीक होकर निकलें।

इस बीच मोदी ने दिल के मरीजों को राहत देने वाले स्टेंट के महंगे होने का मुद्दा उठाया। पीएम ने कहा कि गरीबों को राहत देने के लिए 40 हजार का स्टेंट अब 6 हजार  में दिया जा रहा है। साथ ही 1 लाख से 1.5 लाख का स्टेंट 20-22 हजार में दिया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम बोले की गंभीर से गंभीर बीमारी में गरीब को सस्ती दवाई मिले इसके लिए बदलाव किए। पीएम आगे बोले कि अटल जी की सरकार के बाद इस सरकार ने हेल्थ पॉलिसी लागू की है। बीच में कई काम रह गए जो मुझे करने पड़ रहे हैं।


गुजरात की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात को लोगों को आज भी पता है कि मुझे खाने में क्या पसंद है और क्या नहीं? जब मैं गेस्ट हाऊस में ठहरा हुआ था तो कई लोग मेरा मनपसंद खाना लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed