फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two woman was captured in cctv while jewellery in rampur

दुकानदार पर सांप फेंककर लूटे जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई ये शातिर महिला चोर

Wed, 30 Aug 2017 05:20 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 30 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Two woman was captured in cctv while jewellery in rampur
सीसीटीवी में कैद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सराफा शो-रूम पर शातिर अंजाद में महिला चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला चोर जेवर लूटकर फरार हो गईं और दुकानदार को भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


रामपुर में सराफा शो-रूम पर सामान खरीदने आई बुर्काधारी दो महिलाओं ने काउंटर पर सांप फेंक दिया। अफरा-तफरी मच जाने के बाद महिलाएं वहां से जेवरों से भरा पर्स लेकर फरार हो गईं। पर्स में करीब 12 तोले सोने के जेवर बताए गए हैं। पुलिस ने चार दिन पहले हुई घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली है।              
                
कोतवाली क्षेत्र के मिस्टनगंज में परितोष चांदी वाले के नाम पर सराफा शो-रूम है। परितोष का कहना है कि 25 अगस्त को दोपहर के समय दो महिलाएं एक बच्चे के साथ जेवर खरीदने आई थीं। जेवर खरीदने के दौरान दोनों महिलाओं ने अचानक एक सांप को काउंटर पर फेंक दिया। सांप देखकर वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन


उसके बाद दोनों महिलाएं मौका पाकर वहां से 12 तोले सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। उनके जाने के बाद अचानक सांप भी वहां से गायब हो गया। उसके बाद सराफ ने राहत की सांस ली। लेकिन वहां से जेवरों से भरा एक पर्स गायब देखकर उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे।  जिसके बाद पुलिस वहां से चली आई। इस मामले में  पुलिस ने चार दिन बाद अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।     

सराफा कारोबारी का कहना है कि  वारदात हो  जाने के बाद  मामले की  जानकारी  पुलिस को दी गई थी।  पुलिस ने सीसीटीवी को देखा, तो उसमें दोनों महिलाएं नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी हर  हरकत भी उसमें नजर आ रही है। जल्द ही महिलाएं अब पुलिस की  गिरफ्त में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed