{"_id":"59a5c6914f1c1b59738b459a","slug":"two-woman-was-captured-in-cctv-while-jewellery-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर सांप फेंककर लूटे जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई ये शातिर महिला चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार पर सांप फेंककर लूटे जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई ये शातिर महिला चोर
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा शो-रूम पर शातिर अंजाद में महिला चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला चोर जेवर लूटकर फरार हो गईं और दुकानदार को भनक तक नहीं लगी।
रामपुर में सराफा शो-रूम पर सामान खरीदने आई बुर्काधारी दो महिलाओं ने काउंटर पर सांप फेंक दिया। अफरा-तफरी मच जाने के बाद महिलाएं वहां से जेवरों से भरा पर्स लेकर फरार हो गईं। पर्स में करीब 12 तोले सोने के जेवर बताए गए हैं। पुलिस ने चार दिन पहले हुई घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मिस्टनगंज में परितोष चांदी वाले के नाम पर सराफा शो-रूम है। परितोष का कहना है कि 25 अगस्त को दोपहर के समय दो महिलाएं एक बच्चे के साथ जेवर खरीदने आई थीं। जेवर खरीदने के दौरान दोनों महिलाओं ने अचानक एक सांप को काउंटर पर फेंक दिया। सांप देखकर वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
उसके बाद दोनों महिलाएं मौका पाकर वहां से 12 तोले सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। उनके जाने के बाद अचानक सांप भी वहां से गायब हो गया। उसके बाद सराफ ने राहत की सांस ली। लेकिन वहां से जेवरों से भरा एक पर्स गायब देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे। जिसके बाद पुलिस वहां से चली आई। इस मामले में पुलिस ने चार दिन बाद अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सराफा कारोबारी का कहना है कि वारदात हो जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी को देखा, तो उसमें दोनों महिलाएं नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी हर हरकत भी उसमें नजर आ रही है। जल्द ही महिलाएं अब पुलिस की गिरफ्त में होगी।