फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two theves arrested by cops who was stealing cash and mobiles during Jayalalitha's funeral

'अम्मा' की अंतिम विदाई में हुई चोरियां, नकदी और मोबाइल गायब

Thu, 08 Dec 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
two theves arrested by cops who was stealing cash and mobiles during Jayalalitha's funeral
जयललिता को अंतिम विदाई देते लाखों समर्थक

लाखों की 'अम्मा' यानि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के अंतिम संस्कार में चोरी की वारदात सामने आई।  जब लाखों समर्थक रोते हुए जयललिता को अंतिम विदाई दे रहे थे उस दौरान कुछ चोर उनकी जेबों पर हाथ साफ कर रहे थे। इस आरोप में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया और इनसे करीब 30 हजार रुपये और कई महंगे मोबाइल बरामद किए गए। 

विज्ञापन


डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक पकड़े गए चोरों के नाम एम. सुरेश (36) और एम.दिनेश (26) और वे वेल्लोर जिले के गुडियथम इलाके के रहने वाले हैं। दोनों को पुलिस ने राजाजी हॉल के पास गिरफ्तार किया जब लोग जयललिता की अंतिम विदाई में आंसू बहा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने चोरी हुए सामान के मालिकों को सूचना देना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं मोबाइन स्वीच ऑन कर दिए गए ताकि लोग उन पर अगर कॉल करेंगे तो उन्हें मोबाइल लौटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लोगों से बिल की कॉपी मांग रही है और मोबाइल के ईएमआई नंबर को चेक कर रही है।

चोरी के लिए भीड़ को बनाते थे अपना निशाना

two theves arrested by cops who was stealing cash and mobiles during Jayalalitha's funeral

सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये दोनों वेल्लौर और आसपास के इलाकों में काफी लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम देते आ रहे थे और इनका ज्यादातर निशाना भीड़ ही बनती थी। जयललिता इन दोनों के लिए एक बेहतर मौका था, क्योंकि इस दौरान लाखों लोग मौजूद थे। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने लाखों भावुक समर्थकों की जेब साफ कर डाली। 

पुलिस ने चोरी के आरोप में एक और शख्स को गिरफ्तार किया है, जोकि सिर्फ तेलगु बोलना जानता है। उससे कुछ नकदी बरामद की है, साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कही इन बड़ी चोरियों के पीछे किसी गिरोह का हाथ तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed