फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two sisters were burnt in One-sided love

एकतरफा प्यार में दो बहनों को इन दोनों आशिकों ने जलाया, एक की मौत, देखिए तस्वीरें

Mon, 14 Aug 2017 12:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Aug 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
two sisters were burnt in One-sided love
आरोपी दोनों युवक
बरेली में छोटी बहन के झिड़कने के बाद एकतरफा चाहने वाले उसके आशिक यूसुफ ने ही पेट्रोल से जलाकर उसे डराने की योजना बनाई थी, ताकि वह उसके पास आ जाए। साजिश में छोटी बहन से ही एक तरफा प्रेम करने वाले गांव के विजयपाल को भी उसने शामिल किया था। विजयपाल की बाइक से पेट्रोल निकाला और दोनों ने कमरे में सो रही बहनों पर पेट्रोल छिड़क कर वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन


10 अगस्त की रात को हुई घटना में तफ्तीश में दोनों बहनों के दो परिचित के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए उठाया। उन्होंने पुलिस के सामने छोटी बहन को एकतरफा चाहने वाले यूसुफ और विजय पाल का नाम खोला। विजयपाल छोटी बहन से आते-जाते छेड़खानी भी करता था। 
विज्ञापन


जिसका जिक्र छोटी बहन ने जिला अस्पताल में दर्ज करवाये अपने बयान में भी किया था। सिलाई सीखने के लिए जिस महिला के पास छोटी बहन जाती थी, उन्होंने भी यूसुफ और विजयपाल के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने विजयपाल और यूसुफ को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो सभी कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार और एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने प्रेसवार्ता करके खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसुफ था मास्टर माइंड, पांच हजार की मदद भी दी

two sisters were burnt in One-sided love
फाइल
विजय के मुताबिक, योजना यूसुफ की थी। मकसद था कि दोनों बहनों को डरा दिया जाए। यही वजह थी कि दो कदम पीछे से पेट्रोल छिड़का, लेकिन आग भड़क गई और दोनों बहनें झुलस गई। उस रात डेढ़ बजे यूसुफ और विजयपाल बाइक से पेट्रोल निकालकर वहां पहुंचे थे। रात करीब 3.30 बजे बहनों पर पेट्रोल छिड़ककर दोनों अपने घरों में आ गए। यूसुफ की योजना थी कि परिवार से सहानुभूति दिखाकर छोटी बहन के नजदीक आ सके, इसलिए पांच हजार की आर्थिक मदद भी दी। 

आग में बड़ी बहन की गई जान
झुलसने के बाद दोनों बहनों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार सुबह छह बजे बड़ी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह 90 फीसदी तक जल चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। शव बरेली लाया जा रहा है। वहीं, छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। गांव में चर्चा रही कि छोटी बहन के चक्कर में बड़ी बहन को जिंदगी गंवानी पड़ी।

आरोपियों पर लगेगा एनएसए
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बहनों को जलाने वाले आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। खुलासे में नवाबगंज थाना प्रभारी गणेशदत्त जोशी, एसएसआई संजय सिंह, दरोगा प्रदीप, कांस्टेबल विपिन सहित क्राइम ब्रांच के अंकुल चौधरी, मोबीन खान और रामेंद्र यादव की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed