फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two sisters thrown on hot water in Sant Kabir Nagar

सो रही दो बहनों पर पड़ोसी महिला ने फेंका खौलता पानी, ये है घटना की वजह

Sun, 27 Aug 2017 11:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 27 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two sisters thrown on hot water in Sant Kabir Nagar
फाइल
संतकबीरनगर के हैंसर के धनघटा इलाके के जिगिना गांव में रविवार सुबह सोती हुई दो बहनों पर पड़ोसी महिला ने खौलता पानी फेंक दिया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी मलौली ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर यहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लड़कियों के पिता रामचरन का कहना है कि उनकी बेटी प्रीति (12) वर्ष और प्रिया सात वर्ष घर के बाहर दरवाजे पर सोई हुईं थीं। उसी समय पड़ोस की एक महिला ने रंजिश के चलते दोनों पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ कर पहुंचे, तब तक महिला भाग चुकी थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने बुरी तरह से झुलसी दोनों बालिकाओं को सीएचसी मलौली लाकर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित रामचरन ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रदीप सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक उमर हसरत अंसारी ने बताया कि किशोरियां बुरी तरह से झुलस गईं। दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed