{"_id":"5ac99dde4f1c1bf1618b61ef","slug":"two-leaders-of-shiv-sena-shot-dead-in-pune-after-congress-won-bypolls-in-ahmednagars-kedgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या, NCP विधायक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या, NCP विधायक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक मारे जाने वालों की पहचान पार्टी के नेता संजय कोटकर और वसंत थुबे के रूप में हुई है। घटना पुणे के अहमदनगर के केडगाव की है, जहां वारदात के दिन ही कांग्रेस ने एक सीट पर उपचुनाव जीता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के शक में एनसीपी विधायक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हमला उस वक्त हुआ जब दोनों स्कूटर से कहीं जा रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने उन पर गोली चलाने के अलावा धारदार हथियार से अपना शिकार बनाया। शिवसेना की ओर से हत्या का विरोध प्रदर्शन किया गया। इस वजह से पुणे से अहमदनगर जाने वाली कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी हो गया।
विज्ञापन
हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया, लेकिन इसके लिए उन्हें कड़ी मश्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि वे जब मौके पर पहुंची, तो वहां भारी भीड़ जमा हो रखी थी।
विज्ञापन
उपचुनाव के नतीजों के ठीक बाद नेताओं की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने विशाल कोटकर ने शिवसेना और बीजेपी के उम्मीदवारों को मात दी है। बता दें कि सीट कांग्रेस के संदीप कोटकर के पास थी, लेकिन एक हत्या के केस में उन्हें दोषी पाए जाने के बाद इस पर उपचुनाव हुए। संदीप, उनके पिता व दो अन्य पर आरोप है कि साल 2008 में बिजनेसमैन अशोक लांदे का उन्होंने मर्डर करवाया था।