{"_id":"5a8bcb264f1c1b187e8b7334","slug":"two-accused-in-rape-and-murder-of-5-year-old-girl-lynched-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल की बच्ची का रेप करने वालों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 साल की बच्ची का रेप करने वालों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अरुणाचल प्रदेश में भीड़ ने 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी से खींचने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार 30 साल का संजय सोबोर और 25 साल के जगदीश लोहार को भीड़ ने पुलिस कस्टडी से बाहर खींच लिया। फिर उनकी पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शवों को बाजार क्षेत्र में फेंक दिया।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के डीआईजी अपुर बितिन ने कहा- यह घटना दिन के 12.5 बजे की है। 1,000 लोगों की भीड़ ने पुलिस लॉकअप पर हमला किया और दोनों आरोपियों को ले गई। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। दोनों आरोपियों ने 12 फरवरी को 5 साल की बच्ची को अगवा किया था। पांच दिन बाद उसका शव बरामद किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को हिरासत में लिया था और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया था।
विज्ञापन
सोबोर ने लड़की को अगवा करने के बाद उसका रेप करने और फिर हत्या करने की बात कबूल की थी। उसने बताया था कि चाकू लोहार का था। पीड़ित की नग्न बॉडी और कटा हुआ सिर चाय के बागान से मिला था। दोनों को भीड़ कस्टडी से बाजार क्षेत्र में ले गई और वहां लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन