फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   triple talaq to wife on the name of plot

प्लाट नाम नहीं किया तो पत्नी को बोला- तलाक तलाक तलाक

Mon, 09 Oct 2017 07:13 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Mon, 09 Oct 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
triple talaq to wife on the name of plot
डेमो
संभल के नखासा थाना क्षेत्र में रविवार को पति ने अपनी पत्नी से प्लाट अपने नाम कराने के लिए कहा तो सास ने इंकार कर दिया। इससे नाराज दामाद ने पत्नी और सास के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मारपीट के बाद गुस्साए शौहर ने पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा निवासी नईम का मोहल्ले के ही युवती से 12 साल पहले निकाह हुआ था। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। नईम ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। शादी के पांच वर्ष बाद पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


पत्नी ने अपने पति पर दहेज की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की। रविवार की सुबह पति ने अपने पत्नी से प्लाट अपने नाम कराने की मांग की। इस पर पत्नी ने इंकार करते हुए उसकी मां से बात करने को कहा, जिस पर युवक की सास ने प्लाट नाम कराने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

triple talaq to wife on the name of plot
डेमो
जिससे दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे चले। जिसमें पति पत्नी और उसकी सास और लड़के की मां समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के बाद गुस्साए पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

घायलों  को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि उसकी मां ने कुछ दिन पूर्व पति को 50000 रुपये देकर ऑटो खरीदवाया था। लेकिन दामाद ने ऑटो को बेचकर बाइक खरीद ली। पति ने पत्नी के तीन जोड़ी कुंडल, पाजेब भी ले लिए। पत्नी का कहना है कि पति ने प्लाट का अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाया था।

मैंने प्लाट नाम कराने से इंकार किया तो मेरे और मेरी मां के साथ मारपीट की। उसके बाद मुझे तलाक तलाक बोल दिया। उधर पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रोजाना एक हजार रूपये की डिमांड करती थी।

 

triple talaq to wife on the name of plot
डेमो
मजदूरी कर तीन सौ रुपये कमाते हैं। पत्नी और सास ने मारपीट की तो तलाक दे दिया। नखासा थाने के कार्यवाहक प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।                    

पति नईम बोला मेरी पत्नी मुझे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। मैं कभी प्लाट लेने के लिए दबाव नहीं बनाता था। रविवार को मेरी पत्नी और सास ने मेरे और मेरी मां के साथ मारपीट की। उसके बाद मैने पत्नी को तलाक दे दिया।                    
                 
पीड़ित महिला ने कहा मेरा पति प्लाट को अपने नाम कराने के लिए विवाद करता रहता था। रविवार को मेरी मां ने प्लाट नाम कराने से इंकार किया तो मेरे पति ने मेरे और मेरी मां के साथ जमकर मारपीट की। जिससे मेरी मां बुरी तरह घायल हो गई। उसके बाद मेरे पति ने मुझसे तलाक तलाक तलाक बोल दिया।                    
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed