'खून देखकर घबरा गई थी' बोली, ट्रिपल मर्डर की मास्टरमाइंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने मालवानी में हुए तिहरे हत्याकांड की आरोपी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। हत्याकांड की मास्टरमाइंड शबीना उर्फ अनम शेख (25) ने हत्या का आंखों देखा हाल पुलिस को बताया है कि कितने वीभत्स तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया था।
शबीना ने दावा किया है कि जब वे अपने साथियों के साथ 50 वर्षीय महिला और उसके दो पोते-पोतियों का कत्ल का अंजाम दे रही थी तो खून-खराबा देखकर घबरा गई थी। उससे यह खून खराबा देखा नहीं गया तो वह दरवाजे के पीछे खड़ी हो गई थी।
तिहरे हत्याकांड में शबीना का साथ दिया था उसके दोस्त मुफीद उर्फ सलमान शेख (22) और सलमान अखबर शेख उर्फ छोटा सलमान ने। पुलिस ने बताया कि लूट के इरादे से हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
मृतका बबली के पास मुंबई और पश्चिम बंगाल में काफी प्रॉपर्टी थी। बबली ने हाल में मुंबई की कुछ सम्पत्ति बेची थी जिससे आरोपियों को शक था कि बबली के बाद करोड़ों का कैश है और इसे बबली की हत्या कर लूटा जा सकता है।
देह व्यापार का काम करती थी शबीना
अपना जुर्म कुबूलते हुए शबीना ने पुलिस को बताया है कि उसने बबली की सम्पत्ति के बारे में अपने दोस्त मुफीद को बताया और फिर दोनों ने 16 जून को उसे लूटने का प्लान बनाया। इस दिन भी उन्होंने बबली की हत्या करने का प्लान बनाया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
इसके बाद मुफीद ने इस काम के लिए अपने दोस्त सलमान को साथ लिया और शबीना के साथ बबली के घर गए। शबीना ने बबली को कि दोनों शख्स उसके ग्राहक हैं और रात में यहीं ठहरना चाहते हैं। बबली ने तीनों को अपने घर में आने दिया और उन्हें पहली मंजिल के कमरों में सोने के लिए कहा।
इसके बाद तीनों ने बबली के सो जाने का इंतजार किया। बबली जब सो गई तो करीब ढाई बजे रात को तीनों ऊपर से नीचे आए और बबली के दोनों हाथ पकड़कर गला रेत दिया।
शोर सुनकर बबली की 10 वर्षीय पोती शाहिना जाग गई तो आरोपियों ने उसका भी कत्ल कर दिया। इसके बाद 13 वर्षीय पोते आर्यन को मौत के घाट उतार दिया।
सलमान जब बच्चों का कत्ल करने के लिए आगे बढ़ा तो मुफीद ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश तो उसे भी चाकू लग गया। इसके बाद वह अपने साथ ताला तोड़ने के लिए एक पत्थर लाए थे जिससे डेढ़ घंटे तक तिजोरी तोड़ने की कोशिश की। लेकिन वह तिजोरी का ताला नहीं तोड़ पाए।
इसके बाद तीनों मुंबई से भागने का प्लान बताया और अजमेर वाली ट्रेन बैठकर राजस्थान आ गए। लेकिन घटना के दो दिन बाद शबीना वापस फिर मु्ंबई पहुंच गई और पुलिस के शक में पकड़ी गई।
Published by Alakh