फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   tribal girl raped for two weeks in gujarats surat

सूरत में लड़की को कैद कर दो हफ्ते तक किया रेप, सुनाई दर्दनाक आपबीती

Fri, 13 Apr 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Fri, 13 Apr 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
tribal girl raped for two weeks in gujarats surat

उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ रेप कांड के बाद गुजरात के सूरत से ऐसा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा सिरफिरे ने आदिवासी लड़की के साथ करीब दो हफ्ते लगातार रेप किया है। आदिवासी लड़की गुजरात के ही तापि जिले की रहने वाली है और रेप आरोपी भी आदिवासी है।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक आरोपी उसे तापि से अगवा करके सूरत ले आया और यहां उसका रेप करता रहा। आरोपी का नाम मनीष वसावा है और वह तीन बच्चों का पिता है। पीड़िता के मुताबिक जब वह कहीं से घर आ रही थी, उस वक्त आरोपी ने जबरन उसे ऑटो में बिठा लिया और सूरत एक घर में ले आया। 
विज्ञापन


करीब दो हफ्ते बाद वह पीड़िता को उसी जगह छोड़ गया और मुंह न खोलने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने घरवालों को दर्दनाक आपबीती बयां की। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और उसके बाद मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश में दो बड़े उन्नाव और कठुआ रेप कांड पर बवाल मचा हुआ है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्नाव कांड में भाजपा के विधायक का नाम उछलने के बाद केंद्र सवालों के घेरे में हैं। आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed