{"_id":"58ca60b94f1c1bcd5832a164","slug":"to-become-inspector-for-the-first-time-in-the-rajasthan-online-examination-of-the-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार होगा थानेदार बनने के लिए आॅनलाइन एग्जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली बार होगा थानेदार बनने के लिए आॅनलाइन एग्जाम
Updated Thu, 16 Mar 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
online exam for police promotion
- फोटो : Demo pic
प्रदेश में कल पहली बार सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पदोन्नति के लिए आॅनलाइन एग्जाम जयपुर में आयोजित होगा। यह पहला मौका है, जबकि पदोन्नति की यह परीक्षा आॅनलाइन करवाई जा रही है। इससे पहले पुलिस विभाग में पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती थी।
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया कैंपेनिंग के बाद यह आॅनलाइन परीक्षा करवाई जा रही है। जिससे इसमें शामिल होने वाले सब इंस्पेक्टर्स में खासा उत्साह है। एक्सपर्टस का मानना है कि इस परीक्षा में नकल या किसी अन्य गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी। वहीं पेपर की जांच में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। जानकारी के अनुसार यह आॅनलाइन परीक्षा 17 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। जो विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर एक स्थित निजी संस्थान में करवाई जाएगी।
परीक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस अकादमी ने इसके लिए सभी तेयारियां लगभग पूरी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक करीब 100 से ज्यादा इंस्पेक्टरों की पदोन्नति के पदों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 448 सबइंस्पेक्टर शामिल होंगे। जिनमें ज्यादातर वर्ष 1999 बैच के सब इंस्पेक्टर परीक्षार्थी है।
विज्ञापन
परीक्षा से पहले गुरुवार को सभी परीक्षार्थियों को आॅनलाइन परीक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग दी गई। जिसमें एक्सपर्टस ने बताया कि परीक्षार्थियों को आॅनलाइन परीक्षा में क्या क्या सावधानियां बरतनी है।