फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   three young man gangraped with girl in Gorakhpur of Uttar Pradesh

मंगेतर के साथ दर्शन करने आई थी छात्रा, तीन दरिंदे दोस्तों ने पार की हैवानियत की हदें

Mon, 15 Jan 2018 09:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
three young man gangraped with girl in Gorakhpur of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
मंगेतर के साथ तरकुलहा में दर्शन करने आई छात्रा देर होने पर अपने दोस्त के घर रुक गई। दोस्त की नियत खराब हो गई। उसने अपने दो साथियों के साथ मंगेतर की पिटाई की और छात्रा को हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। चौरीचौरा इलाके में मंगेतर के साथ तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने आई कुशीनगर की बीए की छात्रा के साथ रविवार की रात तीन युवकों ने गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


मंगेतर की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर के अहिरौली थाना इलाके की रहने वाली बीए की छात्रा रविवार को मंगेतर के साथ तरकुलहा मंदिर दर्शन करने के लिए आई थी। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद दोनों काफी देर तक बैठे रहे। इस बीच शाम हो गई।

three young man gangraped with girl in Gorakhpur of Uttar Pradesh
कोहरा अधिक था, इस कारण दोनों ने बाइक से घर जाना उचित नहीं समझा। चौरीचौरा पुलिस को दी गई तहरीर में मंगेतर ने आरोप लगाया है कि महदेवा गांव का राजन उनका परिचित था। शाम हो जाने पर उसने राजन को फोन किया। 

राजन ने ही ईंट-भट्टे के पास स्थित अपने मकान में दोनों के रहने का इंतजाम कराया। इसी बीच देर रात राजन अपने दो दोस्तों रामदयाल उर्फ बीरू और बजरंगी के साथ वहां आ धमका। दरवाजा खुलवाने के बाद दोनों ने मंगेतर से बाहर जाने को कहा। 

इसका जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद कर तीनों ने छात्रा से गैंगरेप किया। मंगेतर ने किसी तरह मोबाइल फोन हासिल कर यूपी 100 को सूचना दी। 

रात में ही पुलिस महदेवा गांव पहुंची। वहां से मंगेतर और छात्रा को चौरीचौरा पुलिस थाने लाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना की सूचना छात्रा के घर वालों को दे दी गई है? पुलिस को तहरीर देने वाले युवक ने बताया कि उसकी और छात्रा की शादी तय हो चुकी है। जल्द दोनों की शादी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed