{"_id":"56f8688f4f1c1b0a60f14e45","slug":"three-persons-tried-to-cut-the-penis-of-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का लिंग काटने का प्रयास, बच्चे के शोर मचाने पर भागे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर का लिंग काटने का प्रयास, बच्चे के शोर मचाने पर भागे आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा (बागपत)
Updated Mon, 28 Mar 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के ग्राम सांकरौद में तीन युवकों ने आठ वर्षीय किशोर का लिंग काटने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर तीनों आरोपी भाग गए। पीड़ित के पिता ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी वकील रविवार को दोपहर के समय करीब दो बजे परिजनों के साथ अपने आठ वर्षीय पुत्र को लेकर खेकड़ा थाने पहुंचा। उन्होंने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा रविवार को सुबह के समय उसका आठ वर्षीय पुत्र मकान के पास खेल रहा था। रंजिश में गांव के ही तीन युवक उसे बहला फुसला पास के जंगल में ले गए और बच्चे का लिंग काटने का प्रयास करने लगे। इससे बच्चे को चोट भी आई।
विज्ञापन
बच्चे के शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़ तो तीनों युवक बच्चे को छोड़कर भाग गए । थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही बच्चे का मेडिकल भी कराया।