13 साल की लड़की से तीन सगे भाइयों ने घर में किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग समेत तीन सगे भाइयों ने कथिततौर पर 13 साल की लड़की का उसके घर में गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना नागपुर के झोपड़-पट्टी इलाके की है।
आउटलुक के अनुसार, तीनों आरोपी लड़की के घर पहुंचे तो देखा कि वह अकेली है। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उससे रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग गए।
तीनों आरोपी गणेशपीठ इलाके की इंदिरा नगर स्लम इलाके हैं। पीड़िता का पिता शाम को जब घर पहुंचा तब उसने पिता को घटना के बारे बताया।
12, 17 और 21 के उम्र के हैं आरोपी
पीड़िता किशोरी का पिता पान की दुकान चलाता है। शाम को जब वह घर आया तो 13 साल की उसकी बेटी घर में रोती हुई मिली। इसके बाद पीड़िता सारी आपबीती बताई तो वह दंग रह गया।
इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की और बेटी का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
पुलिस ने आरोपियों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की उम्र 12, 17 और 21 के उम्र के हैं।