फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   the body thrown into Yamuna by killing young man in Delhi

युवक की हत्या कर पत्थर बांध यमुना में फेंका, शव को नोंच रहे थे कुत्ते

Mon, 14 Aug 2017 12:42 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
the body thrown into Yamuna by killing young man in Delhi
फाइल
दिल्ली में युवक की हत्या कर शव यमुना में फेंके जाने का मामला सामने आया है। मामला का पता उस समय चला जब लोगों ने कुत्तों को शव नोंचते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला तो मालूम हुआ कि शव को पानी में डुबाने के लिए युवक के कपड़ों से एक बड़े पत्थर को बांधा गया था।
विज्ञापन


हालांकि, तेज बहाव से शव कश्मीरी गेट इलाके में लोहे वाले पुल के पास आकर अटक गया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस ने हत्या व सुबूत छुपाने का मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि यमुना नदी में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे के पुल के कंस्ट्रक्शन के पास से शव को बरामद किया। युवक के कपड़े से एक बड़ा पत्थर बंधा था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कुत्ते शव को नोंच रहे थे। पुलिस के अनुसार, शव सात-आठ दिन पुराना है। इससे वह गलना शुरू हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं और हत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव यमुना में फेंका गया है। पानी का बहाव तेज होने से वह यहां आकर अटक गया। मृतक का उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मामले की जानकारी दिल्ली और हरियाणा के सभी थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed