{"_id":"5990a4a34f1c1bc2288b48ee","slug":"the-body-thrown-into-yamuna-by-killing-young-man-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर पत्थर बांध यमुना में फेंका, शव को नोंच रहे थे कुत्ते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर पत्थर बांध यमुना में फेंका, शव को नोंच रहे थे कुत्ते
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में युवक की हत्या कर शव यमुना में फेंके जाने का मामला सामने आया है। मामला का पता उस समय चला जब लोगों ने कुत्तों को शव नोंचते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला तो मालूम हुआ कि शव को पानी में डुबाने के लिए युवक के कपड़ों से एक बड़े पत्थर को बांधा गया था।
हालांकि, तेज बहाव से शव कश्मीरी गेट इलाके में लोहे वाले पुल के पास आकर अटक गया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस ने हत्या व सुबूत छुपाने का मामला दर्ज कर किया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि यमुना नदी में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे के पुल के कंस्ट्रक्शन के पास से शव को बरामद किया। युवक के कपड़े से एक बड़ा पत्थर बंधा था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कुत्ते शव को नोंच रहे थे। पुलिस के अनुसार, शव सात-आठ दिन पुराना है। इससे वह गलना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
कहीं और हत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव यमुना में फेंका गया है। पानी का बहाव तेज होने से वह यहां आकर अटक गया। मृतक का उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मामले की जानकारी दिल्ली और हरियाणा के सभी थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।