फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The body of a constable found in Moradabad of Uttar Pradesh

सिपाही का खून से लथपथ मिला शव, बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात चौंक गई पुलिस

Sun, 03 Dec 2017 10:07 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 03 Dec 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
The body of a constable found in Moradabad of Uttar Pradesh
विलाप करते हुए सिपाही आयुष भट्ट के परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसओजी में तैनात सिपाही का खून से लथपथ शव मिला। सिपाही की कनपटी पर गोली लगी थी। उसके पास पड़े बैग से सुसाइड नोट मिला। जिसे पढ़कर पुलिस हैरान रह गई। जानिए पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। एसओजी में तैनात सिपाही का रविवार सुबह बुद्धि विहार में गोल चक्कर के पास बन रहे निर्माणाधीन फ्लैटों के सामने खून से लथपथ शव मिला। सिपाही के कनपटी में गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन


सिपाही की सर्विस पिस्टल गायब है। एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। घटना की सूचना पर एडीजी/आईजी रेंज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- छात्र को फेसबुक पर हुआ प्यार, चार पेज का सुसाइड नोट लिख खत्म कर ली जिंदगी

मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी सिपाही आयुष भट्ट (27) का परिवार सहारनपुर में पंजाबी बाग कालोनी में रहता है। वह यूपी पुलिस में सिपाही था, मुरादाबाद एसओजी में कार्यरत था। रामतलैया में किराए पर रहता था। 

रविवार सुबह करीब साढे़ दस बजे उसे बुद्धि विहार द्वितीय फेस में गोल चक्कर के पास सड़क पर खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देख राहगीर महावीर ने कॉल कर कंट्रोल रूम में सूचना दी। सिपाही को गोली बाएं तरफ से मारी गई थी, जो सिपाही की कनपटी को चीरते हुए सिर से पार हो गई। 

The body of a constable found in Moradabad of Uttar Pradesh
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सिपाही के शव के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। हाथ में लैपटॉप बैग था। छानबीन करने पर मौके पर ही एक दगा हुआ और एक जिंदा कारतूस मिला। सिपाही की सर्विस पिस्टल गायब थी। बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जेब में बाइक की चाभी मिली। 

पढ़ें:- छात्रा ने खुदकुशी से पहले लिखा दर्दभरा सुसाइड नोट, बोली अब कभी नहीं जाऊंगी स्कूल

शव से चंद कदमों की दूरी पर सिपाही का एक मोबाइल जलाया गया था। दोपहर करीब सवा दो बजे एडीजी/आईजी रेंज ब्रिज राज मीणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एडीजी ने एसएसपी से मामले की जानकारी ली। सिपाही की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

पुलिस ने मामले की सूचना सिपाही के परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम करीब सवा चार बजे सिपाही की बहन मनीषा भट्ट मौके पर पहुंची। बहन ने भाई की हत्या का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed