फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   schoolgirl hanged himself after woman teacher torture in ghaziabad

छात्रा ने खुदकुशी से पहले लिखा दर्दभरा सुसाइड नोट, बोली अब कभी नहीं जाऊंगी स्कूल

Sat, 02 Dec 2017 12:37 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 02 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
schoolgirl hanged himself after woman teacher torture in ghaziabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक 11वीं की छात्रा को स्कूल की शिक्षिका ने डांट लगा दी। इससे नाराज छात्रा ने घर पहुंचकर पहले सुसाइड नोट लिखा और फिर फांसी पर लटक गई। जानिए पूरा मामला। 
विज्ञापन


घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की है। खोड़ा में रहने वाली एक छात्रा साहिबाबाद के एक स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल में टीचर की डांट से नाराज होकर बृहस्पतिवार शाम खोड़ा कालोनी निवासी 11 वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से खुदकुशी से पहले लिखा पत्र मिला है।
विज्ञापन


पढ़ें:- ग्रामीणों से 6 चोरों को जमकर पीटा, एक चोर ने उठाया ऐसा कदम, देखकर लोग रह गए दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के नालंदा निवासी मनोज कुमार खोड़ा की मिथिला विहार कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटी सोनम कुमारी (15) दिल्ली के गाजीपुर स्थित सर्वोदय विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। 

उसकी छोटी बहन ब्यूटी भी सर्वोदय विद्यालय में पढ़ती है। ब्यूटी ने बताया कि उसकी बहन सोनम की कक्षा में सोनम नाम की ही तीन छात्राएं पढ़ती हैं। बुधवार को एक सोनम अनुपस्थित थी। बृहस्पतिवार को क्लास में शिक्षिका ने गैरहाजिर रही सोनम को खड़े हो जाने को कहा तो वह नहीं खड़ी हुई। 

स्कूल नहीं जा सकती तो दे रही हूं जान 

schoolgirl hanged himself after woman teacher torture in ghaziabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
उसकी बहन खड़ी होने लगी तो उसका कपड़ा बेंच में फंस गया। वह तुरंत नहीं उठ सकी। इस पर शिक्षिका ने उसे फटकार लगा दी। सोनम ने बेंच में कपड़ा फंसने और बुधवार को उपस्थित होने की बात कही तो शिक्षिका ने बड़ों से मुंह जबान लड़ाने की बात कहकर डांटा और शुक्रवार को स्कूल में परिजनों को बुलाकर लाने के लिए कहा।

बहन सोनम ने यह बात ऑटो में आते वक्त उसे बताई थी। इसी से नाराज होकर उसकी बहन बृहस्पतिवार शाम कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ इंदिरापुरम राकेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा ने खुदकुशी से पहले लिख पत्र में एक शिक्षिका को आरोपी बताया है। 

पढ़ें:- दरोगा ने मारा थप्पड़, बुजुर्ग ने उठाया खतरनाक कदम

छात्रा सोनम ने पत्र में उल्लेख किया है कि टीचर ने उसकी बेइज्जती की है। इसके चलते वह स्कूल नहीं जा सकी। इसलिए वह दुनिया से जा रही है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे परिजनों ने सोनम का अंतिम संस्कार कर दिया।
 
सोनम घर पहुंचकर बुधवार दोपहर अपनी मां रेखा से लिपटकर रोई। इससे बाद उसने कहा कि मां मैं उस स्कूल में कभी नहीं जाऊंगी। कुछ देर बाद उसने कपड़े बदलने और धुलने की बात कहकर घर में अंदर गई और कुर्सी पर चढ़कर चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed