फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teen kidnapped for four days and gang raped in saharanpur

सहारनपुर: किशोरी को अगवा कर चार दिन तक किया गैंगरेप

Wed, 01 Jun 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह (सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह (सहारनपुर) Updated Wed, 01 Jun 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
teen kidnapped for four days and gang raped in saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी में सहारनपुर के गंगोह में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दो लोगों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। चार दिन तक अज्ञात स्थान पर गैंगरेप करने के बाद आरोपी किशोरी को घर के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल को लिए भेजा गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब 11 बजे परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची नगर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कूकर ठीक कराने के लिए घर से बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ले के ही 50 वर्षीय कालू ने अपने साथी शौकीन के साथ उसे जबरन अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां चाकू से आतंकित कर उसके साथ चार दिन तक गैंगरेप करते रहे। सोमवार रात आरोपी कार्रवाई करने पर उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए घर के पास छोड़कर फरार हो गए। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए।


परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल यशपाल धामा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed