फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teen jump into river after they realise their parents knew the truth

फुटबॉल खेलने को बोलकर डेट पर गईं दो छात्राएं, घरवालों के डर से दी जान

Fri, 22 Jul 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
teen jump into river after they realise their parents knew the truth
- फोटो : MID DAY

दो किशोरियां अपने घरवालों को यह बोलकर घर से बाहर गईं कि वह फुटबॉल मैच की प्रक्टिस करने जा रही हैं लेकिन वह अपने प्रेमियों के साथ डेट पर निकल गईं। इस बात की जानकारी जब उनके घर वालों को हुई तो दोनों किशोरियों ने एक साथ नदी में कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, दोनों लड़कियां को लगा कि उनके प्रेम-प्रसंग और डेट में जाने की जानकारी घरवालों को हो गई है तो वह घबरा गईं और इसी घबराहट में दोनों किशोरियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मुला-मुथा नदी में कूदकर जान दे दी। बुधवार की सुबह मछुआरों ने दोनों शव को बाहर निकाला तब जाकर मामला सामने आया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों किशोरियों की पहचान स्नेहा पुत्री सदानंद मोड़े (15) और सिमरन (15) पुत्री अजीत कुमार सिंह के रूप में की है। दोनों 11वीं में पढ़ने वाले दो लड़कों से प्यार करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के पीछे कपड़े बदलकर निकलीं डेट पर

teen jump into river after they realise their parents knew the truth

स्नेहा का सौतेला पिता पेशे से टेलर है। रविवार शाम को स्नेहा जब घर नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सदानंद मोड़े के साथ सिमरन के पिता भी मामले पर पुलिस को सूचना दी। सिमरन के पिता रिटायर्ड हवलदार हैं।

दोनों किशोरियां 10वीं की छात्रा थीं और फुटबॉल की खिलाड़ी भी थीं। बताते हैं कि शनिवार को स्कूल की छुट्टी थी, दोनों ने घर में बोला कि फुटबॉल मैच की प्रक्टिस है इसलिए वह स्कूल जा रही हैं और दोनों करीब साढ़े आठ बजे स्कूल ड्रेस में घर से निकल गईं।

दोनों ने स्कूल के पीछे जाकर अपने कपड़े बदले और फिर एक दूसरी सहेली ऐश्वैर्या के घर पर खाना खाया। इसके बाद दोनों अपने दोनों उन दो लड़कों से मिली जिन्हे वे पिछले तीन महीने से फेसबुक के जरिए जानती थीं।

पुलिस ने बताया कि दोनों घर वालों ने घर से बाहर निकलने के लिए शख्त पाबंदी लगा रखी थी लेकिन स्नेहा अपने पिता का फोन लेकर गई थी और दोपहर में एक बार पिता को फोन करके बताया कि वह अभी भी मैच खेल रही है और इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर ‌लिया।

छोटी बहन के फोन से डर गई थी सिमरन

teen jump into river after they realise their parents knew the truth
प्रतीकात्‍मक तस्वीर
पुलिस के अनुसार, सिमरन की छोटी बहन ने एक बार उसे फोन किया और कहा, 'तुम घर में झूठ बोलकर बाहर गई हो यह बात घर वालों को पता चल गई है। पापा तेरे घर आने के इंतजार में बैठे हैं'।

पुलिस ने कहा ऐसा लगता है कि सिमरन की एक बहन का अफेयर किसी लड़के से था जिसके लिए घर में उसकी बहन की पिटाई हुई थी। सिमरन ने यह पिटाई भी देखी थी। घर में होने वाली इसी प्रताड़ना के डर से सिमरन ने जान देने का निर्णय लिया।

पुलिस लड़कियों के लापता होने की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही थी कि तभी दो लड़कियों के शव नदी में तैरने की खबर मिली। पुलिस ने बताया कि 11वीं पढ़ने वाले दो लड़कों का जान देने वाली किशोरियों से अफेयर था और शनिवार को दोनों बाइक में घूमते हुए देखे गए थे। पुलिस ने दोनों लड़कों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed