टीचर ने स्टाफ रूम में 10 साल की बच्ची का किया यौनशोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के तिरुवल्लुर जिले में 10 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में टीचर को गिरफ्तार किया गया है। घटना तिरुवल्लुर जिले के पंचायत यूनियन हाई स्कूल की है और गिरफ्तार टीचर की पहचान श्रीनिवासन के रूप में हुई। बच्ची के साथ के साथ यौन शोषण की घटना खुलासा तब हुआ, जब उसे दर्द की हालत में डॉक्टर के पास ले जाया गया।
डॉक्टर ने माता-पिता को बताया कि बच्ची के साथ यौनशोषण की घटना हुई है और उसी के आधार परिजनों ने टीचर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज की। बच्ची के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और पोस्को कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
स्टाफ रूम में यौनशोषण कर दी जान से मारने की धमकी
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार इससे पहले भी 20 अक्टूबर को श्रीनिवासन ने बच्ची के साथ स्टाफ रूम में यौनशोषण किया था। इसके बाद उसने बच्ची को धमकी दी कि वह किसी को इसके बारे में बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर से बच्ची ने अपने साथ हुई खौफनाक वारदात को अपने तक ही रखा और अपने दोस्तों व परिजनों से दूरी बना ली थी।
जब मासूम के व्यवहार में बदलाव की चिंता परिजनों को सताने लगी तब उन्होंने उससे वजह जानने की कोशिश की। बच्ची के साथ हुई वारदात के खुलासे के बाद आरोपी श्रीनिवासन को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।