{"_id":"59bbc7b84f1c1b2d688b4b05","slug":"teacher-asks-student-to-clean-school-in-up-beat-up-her-after-refusal","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने छात्रा से कहा- स्कूल में झाड़ू लगाओ, मना किया तो जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने छात्रा से कहा- स्कूल में झाड़ू लगाओ, मना किया तो जमकर पीटा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से झाड़ू लगाने को कहा
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सहपऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं ने सातवीं क्लास की बच्ची से न केवल झाड़ू लगाने के लिए कहा, बल्कि छात्रा के मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। गुरुवार को छात्रा का पिता ने बीएसए से शिकायत की। बीएसए ने इस मामले की जांच के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित की है।
ब्लॉक सहपऊ के प्राथमिक विद्यालय की दो शिक्षिकाओं की शिकायत गांव के ही व्यक्ति देवेंद्र कुमार ने की है। शिकायत में देवेंद्र ने कहा है कि उनके गांव में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचते। वह स्कूल की चाभी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को सौंप देते हैं, जिससे ताला खुल जाए। शिक्षक की जब मर्जी हो, तब विद्यालय पहुंचकर रजिस्टर में हाजिरी लगाकर अपनी नौकरी पूरी कर लें।
विज्ञापन
बीते चार सितंबर को उनकी पुत्री शिवानी स्कूल गई थी। वह कक्षा सातवीं की छात्रा है। वह स्कूल का ताला समय से नहीं खुलने के कारण स्कूल के गेट पर खड़ी थी। इस दौरान प्राइमरी की शिक्षिकाएं विद्यालय पहुंचीं। इन शिक्षिकाओं ने शिवानी से ताला खुलवाया।
ताला खोलने के बाद शिवानी फर्श बिछाकर बैठ गई। इस दौरान एक शिक्षिका ने उससे विद्यालय में झाड़ू लगाने के लिए कहा। जब शिवानी ने झाड़ृ लगाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बेटी की शिकायत पर पिता ने शिक्षिकाओं से बातचीत की। आरोप है कि शिक्षिकाओं ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
शिकायत काफी गंभीर है। इसकी जांच दो खंड शिक्षा अधिकारियों को करने के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।
- रेखा सुमन बीएसए, हाथरस