फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   student threatening Professor, police arrested accused and his friend

गुरु जी को सबक सिखाने के लिए छात्र ने अपनाया ऐसा तरीका, पहुंच गया जेल

Sun, 19 Nov 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
student threatening Professor, police arrested accused and his friend
- फोटो : अमर उजाला

धर्म सभा इंटर कॉलेज के गणित प्रवक्ता को धमकी देने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पकड़ा गया आरोपी पूर्व में धर्मसभा इंटर कॉलेज का छात्र रहा है। पुलिस की माने तो आरोपी ने गुरु जी को सबक सिखाने के लिए रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला शिवपुरी निवासी रामबरन यादव धर्मसभा इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता हैं। 15 नवंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे दो लाख रुपये न देने पर अपहरण करने की धमकी भी दी। यह भी कहा कि उनके घर पत्र पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा में कालेज जा रहे प्रोफेसर पर सरियों से हमला, साथी प्रोफेसर पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता जब घर पहुंचे तो उन्हें लिफाफे में धमकी भरा पत्र मिला था। इस पर प्रवक्ता ने अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।

student threatening Professor, police arrested accused and his friend
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीओ सिटी आरके वर्मा ने शनिवार को सदर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि धमकी देने वाले थाना नीमगांव के गांव भुडहा निवासी मंजीत वर्मा को पकड़ लिया गया है। वह शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में किराए के मकान में रह कर बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी इससे पूर्व धर्मसभा इंटर कॉलेज का छात्र रहा है।

सीओ सिटी ने आरोपी के हवाले से बताया कि मंजीत वर्मा इससे पहले धर्मसभा इंटर कॉलेज में ही पढ़ता था। मुकदमा वादी प्रवक्ता रामबरन यादव गणित के प्रवक्ता थे। आरोप है कि प्रवक्ता उस पर और उसके अन्य साथियों पर कोचिंग पढ़ने का दबाव बनाते थे। न पढ़ने पर फेल करने की धमकी देते थे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर पत्नी ने किया केस, जानें क्या रही वजह .....

इस पर उसने और उसके साथियों ने कोचिंग पढ़ी थी। इसी का सबक सिखाने के लिए उसने पहले धमकी भरा पत्र भेजा और साथी पंकज गौतम का मोबाइल लेकर गणित प्रवक्ता को कॉल कर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed