फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   student dies while trying to copy a fire stunt of reality show

रियलिटी शो के फायर स्टंट को दोहराने गया छात्र, अंजाम घातक

Sat, 05 Aug 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Sat, 05 Aug 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
student dies while trying to copy a fire stunt of reality show
फायर स्टंट - फोटो : सांकेतिक चित्र
करीमनगर (तेलंगाना)। रियलिटी शो में देखे गए एक फायर स्टंट को करने के प्रयास में एक छठी के छात्र की जान चली गई। घटना तेलंगाना के पेडापल्ली जिले में हुई।
विज्ञापन


मंथानी कस्बे में फायर स्टंट का प्रदर्शन करने के दौरान घायल हुए 11 साल के बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उसे हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामागुंदम के सहायक पुलिस आयुक्त अपूर्व राव ने कहा कि मृतक बच्चे की पहचान रपल्ले कासी विश्वनाथ के रूप में की गई है जो कि कक्षा छह का छात्र था और वह अपनी दादी के घर रहता था।
विज्ञापन


वहीं पर उसने मंगलवार को एक रियलिटी शो में फायर स्टंट देखा था। इसके बाद उसी दिन उसने स्टंट को करने का प्रयास किया। उसने मुंह में केरोसिन लिया और उसके पास आग ले गया मगर जब उसने केरोसिन को बाहर थूकने की कोशिश की तो उसका स्टंट गड़बड़ हो गया। इसके बाद वह आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को तुरंत मंथानी के एक अस्पताल में ले जाया गया और वहां से उसे हैदराबाद भेज दिया गया। गंभीर रूप से जलने के कारण उसने शुक्रवार को मौत के आगे घुटने टेक दिए। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed