सोना तस्करी में स्पाइसजेट के दो कर्मचारी गिरफ्तार, मिले 22 गोल्ड बिस्किट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने स्पाइसजेट के दो कर्मचारियों को सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को आरोपी कर्मचारियों के पास से सोने के 22 बिस्टिक जिनका वजन करीब 2566.05 ग्राम यानी करीब ढाई किलो बताया जा रहा है।
स्पाइसजेट का विमान दुबई से कर्नाटक के मंगलूरु एअरपोर्ट पहुंच रहा था तभी खुफिया विभाग को सूचना मिली कि दो लोग चोरी से सोना लेकर मंगलुरू पहुंच रहे हैं। इसके बाद अधिकारियों ने विमान पहुंचने के बाद लोगों की तलाशी ली तो दो कर्मचारियों के पास से सोने के बिस्किट बरामद हुए।
बरामद किए गए सोने की कीमत 75 लाख 26 हजार 225 रुपए बताई जा रही है। बरामद किए सोने के 22 बिस्किट विमान के सीट के नीचे छुपाकर लाए गए थे।
तस्करों तक गुप्त सूचनाएं भी पहुंचा रहे थे आरोपी
अधिकारियों को आरोपी कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि वे लोग सोना तस्करी के गैंग में शामिल थे। इतना ही नहीं आरोपी कर्मचारी तस्करों को विमान की बनावट के बारे में भी सूचनाएं दे रहे थे।
आरोपी कर्मचारी सोना तस्करों को विमान सोना छुपाने में मदद करते थे और अपनी पोजीशन का दुर्पपयोग करते हुए विमान से सोना निकालकर एअरपोर्ट से बाहर पहुंचां रहे थे।
आरोपी कर्मचारियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया है कि तस्करों ने उन्हें इस काम के बदले मोटी रकम देने का दिलासा दिया था इसीलिए वह तस्करों की मदद कर रहे थे।