{"_id":"57e21f034f1c1b2856a82747","slug":"speedy-car-hits-a-labour-man-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले युवक को मारी टक्कर, फिर कार की छत पर शव लेकर 3 km भागा ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले युवक को मारी टक्कर, फिर कार की छत पर शव लेकर 3 km भागा ड्राइवर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के महबूबनगर में एक तेज रफ्तार कार ने शख्स को जोरदार टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शख्स श्रीनिवासलु(38) की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आरोपी ड्राइवर राजश्री रेड्डी पकड़े जाने के डर से शव को कार की छत पर ही लेकर 3 किलोमीटर तक दौड़ाता रहा।
इस बीच वहां मौजूद लोगों ने कार को रोकना चाहा, लेकिन रेड्डी ने कार को नहीं रोका और कार की रफ्तार बढ़ा कर भागने की कोशिश की। कुछ बाइक सवार लोगों ने काफी दूर जा कर कार रुकवा दी। लाश तो बरामद कर ली गई, लेकिन आरोपी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार घटना मंगलवार रात 8.30 बजे की है और कार शेवरोले कुरनूल की ओर से आ रही थी। उसी दौरान पेशे से लेबर श्रीनिवासलु रोड़ पार कर रहा था, लेकिन रफ्तार से गाड़ी चला रहे रेड्डी ने उसे नहीं देखा और टक्कर मार उसकी जान ले ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ड्राइवर लाश समेत कार को हैदराबाद ले जा रहा था। साथ ही यह कार हैदराबाद के व्यापारी की है।