{"_id":"5b51be604f1c1b07788b4fdd","slug":"son-of-former-soldier-gave-justice-to-his-father-on-fake-rape-case-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी पर महिला ने लगाया था रेप का आरोप, बेटे ने स्टिंग ऑपरेशन कर किया पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व फौजी पर महिला ने लगाया था रेप का आरोप, बेटे ने स्टिंग ऑपरेशन कर किया पर्दाफाश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिक और सरकारी अस्पताल के ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले वीर सिंह पर करीब ढाई महीने पहले एक महीला ने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि पूर्व सैनिक ने उसकी मर्जी के बिना सरकारी नौकरी का झांसा देखर उसके साथ संबंध बनाए थे। जिसके बाद पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन अब इस मामले में एक नई बात पता चली है। अपने पिता को इंसाफ दिलाने के लिए पूर्व सैनिक के बेटे वीरप्रीत ने उसी महिला का स्टिंग ऑपरेशन किया जिसने उसके पिता पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
उसने 20 जून को महिला से फोन पर संपर्क किया और एक होटल में बुलाया। इसके बाद उसने महिला को झूठे रेप मामले में लाखों रुपये कमाने का लालच भी दिया। महिला उसकी बातों में आ गई और उसने सबकुछ उगल दिया कि उसने क्यों और किसके कहने पर उसके पिता को फंसाया। वीरप्रीत ने 1 जुलाई को इस वीडियो के साथ डीजीपी को लिखित शिकायत की। यह वीडिया सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
स्टिंग ऑपरेशन के दौरान बनाए गए उस वीडियो में महिला बता रही है कि पंजाब सरकार ने वीर सिंह को गांव में होने वाले विभिन्न प्रकार के सरकारी कामों की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन गांव में कुछ लोगों ने सरकारी ग्रांटों में घपलेबाजी की। इस बात की शिकायत वीर सिंह ने एसएसपी मोगा और विजिलेंस विभाग को कर दी। जिसके बाद खुद को फंसता देख गांव के उन लोगों ने वीर सिंह को झूठे आरोप में फंसाकर जेल भेजने की योजना बनाई।
विज्ञापन