फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   son in law fell in love his mother in law in Bihar

सास के प्यार में डूबे दामाद ने कर लिया उसी का अपहरण

Fri, 16 Dec 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
son in law fell in love his mother in law in Bihar
अपहरण - फोटो : Getty

कभी-कभी प्यार की सनक में इंसान इस कदर पागल हो जाता है कि वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। बिहार के भागलपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक मनचला दामाद अपनी सास पर इस कदर फिदा हुआ कि उसने सास का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन

 
मामला भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के धनकर गांव का है। जहां रहने वाले शख्स मेसो मंडल की पत्नी को उसका दामाद पसंद करने लग गया और सास से मिलने की हर कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन

दरअसल, दामाद योगेंद्र सिंह उर्फ पिंटू (30) की शादी बेटी सोनी कुमारी से हुई थी।

वारदात के दिन तीन दोस्तों को ससुराल लेकर पहुंचा पिंटू

son in law fell in love his mother in law in Bihar
किडनैपिंग

मेसो ने बताया कि इस बात कि उन्हें जरा भी भनक नहीं थी कि पिंटू के मन में अपनी ही सास को लेकर क्या चल रहा है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर के दिन वह अपने तीन दोस्तों के साथ यहां पर आया। पूछने पर पिंटू ने जवाब दिया कि वे उसके दोस्त हैं और आज यहीं रुकेंगे। इसके बाद मेसो सुबह काम पर चले गए, लेकिन जब वे शाम को लौटे तो दामाद, दोस्त और उनकी पत्नी घर पर नहीं थी।

बेटी से सवाल करने पर उसने कहा कि मां और पिंटू सुबह से ही बाहर गए हुए हैं, लेकिन अभी तक वापस नहीं आए है। इसके बाद मेसो अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास  पहुंचे और पूरा मामला बताया। पुलिस ने पिंटू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed