फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   social worker talib hussain who led the protest in kathua case booked for domestic violence

कठुआ गैंगरेप केस : आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 01 Jul 2018 11:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
 social worker talib hussain who led the protest in kathua case booked for domestic violence
वरिष्ठ वकील के साथ तालिब हुसैन

सामाजिक कार्यकर्ता और वकील तालिब हुसैन जिसने जम्मू कश्मीर में कठुआ रेप केस और हत्या मामले में न्याय की मांग के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था उस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने दहेज के लिए अपनी पत्नी को जान से मारने की भी कोशिश की। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिब की पत्नी नुसरत बेगम (30) ने पुलिस से कहा है कि उसके पति ने उसे दहेज के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि नुसरत द्वारा दर्ज शिकायत में प्राथमिक जांच के बाद उसके पति तालिब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को सांबा की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शबनम शेख ने जांच के आदेश दिए थे। पुलिस का कहना है कि तालिब की साल 2015 में नुसरत से शादी हुई थी। दंपत्ति की दो बेटी हैं। पुलिस ने बताया कि नुसरत, उसके पिता और कई पड़ोसियों ने अदालत के आदेश के साथ पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामले पर सांबा के एसएसपी अनिल मगोत्रा का कहना है कि नुसरत के लगाए आरोपों की पुष्टि पड़ोसियों ने भी की है। उन्होंने बताया कि तालिब के पड़ोसियों का कहना है कि नुसरत अपनी दोनों बेटियों के साथ उसके घर में रहती थी बावजूद इसके कि वह उसे दहेज के लिए परेशान करता था। पुलिस ने कहा कि वह तालिब के खिलाफ कार्रवाई से पहले नुसरत का बयान लेंगे। उन्होंने कहा कि तालिब के साथ उसके भाई को भी हिरासत में लिया गया है, वह नुसरत के साथ छेड़छाड़ करता था और उसे धमकाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तालिब के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज मांगना, तलाक के लिए धमकाना और हत्या करने की कशिश आदि के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि कठुआ रेप और हत्या मामले में 8 साल की बच्ची को न्याय दिलाने के लिए तालिब ने आंदोलन का नेतृत्व किया था। उसे जनवरी में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था क्योंकि वह स्थानीय कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहा था। इसके बाद अप्रैल में भाजपा से जुड़े समूह के लोगों ने तालिब पर हमला भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed