फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   six person Sentence to death in Honor Killing case in Nasik, Maharashtra

महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग के मामले में 6 को फांसी की सजा

Sat, 20 Jan 2018 05:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
six person Sentence to death in Honor Killing case in Nasik, Maharashtra

अहमदनगर जिले के सोनई ऑनर किलिंग मामले में एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को छह लोगों को फांसी की सजा सुनाई। इस घटना में तीन दलित युवकों की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


जज आरआर वैष्णव ने तीन दलित युवकों की हत्या के लिए 6 लोगों को मौत की सजा और सभी पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जिले के सोनई गांव में 1 जनवरी 2013 को तीन दलित युवकों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इन युवकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में सेप्टिक टैंक में पाए गए थे।
विज्ञापन


जज ने 15 जनवरी को पोपट उर्फ रघुनाथ दरांडले (52), प्रकाश दरांडले(38), रमेश दरांडले(42), गणेश उर्फ प्रवीण दरांडले (23), अशोक नवगिरे(32) संदीप कुरहे (37) को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार दिया था। ये सभी लोग अहमदनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए दलित युवकों की पहचान सचिन घारू (24), संदीप थनवर(25) और राहुल कंडारे (20) के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार ये हत्या घारू और मराठा समुदाय की लड़की के बीच अंतर्जातीय प्यार के कारण हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed