फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sister kidnapped her brother with boyfriend in Jodhpur 

ब्वॉयफ्रेंड के खर्चों और शादी की चाहत में बहन ने 4 साल के भाई को करवाया अगवा

Mon, 17 Oct 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
 sister kidnapped her brother with boyfriend in Jodhpur 

ब्वॉयफ्रेंड के खर्चे उठाने और उससे शादी की चाहत में जोधपुर की लड़की ने रिश्तों को तार-तार करके रख दिया है। प्रेमिका ने अपने ही मामा के 4 साल के बेटे को प्रेमी और उसके दोस्तों से अगवा करवाया और फिरौती के रुपयों की मांग की। पुलिस के मुताबिक लड़की ने पूरी वारदात को अंजाम टीवी सीरियल से सीखकर दिया। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बच्चे के पिता रीतेश भंडारी जोधपुर में फाइनेंस का काम करते हैं। मामा की कमाई पर नजर रखने वाली भांजी पूर्णिमा सालेचा उर्फ गुड्डू ने 4 साल के युग को अगवा कर लिया। इतना ही नहीं वह खुद भी किडनैपरों के साथ चली गई।

विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में हुई अगवा और किया फोन

 sister kidnapped her brother with boyfriend in Jodhpur 
किडनैपिंग

23 साल की गुड्डू घर से पिज्जा का लालच देकर युग को अपने साथ ले गई और वहां पहुंच कर प्रेमी और उसके दोस्त से मिली। इसके बाद उसने अपनी स्कूटी और वही छोड़ दिया और कार में बैठकर प्रेमी के साथ चली गई। इस बीच वह एक पार्क में पहुंचे और प्लान के मुताबिक उन्होंने बच्चे के पिता को फोन किया।

गुड्डू ने फोन पर खबर दी की उसे और युग को अगवा कर लिया गया है और किडनैपर 50 लाख रुपये मांग रहे हैं। गुड्डू ने मामा को कहा कि हम दोनों ठीक हैं, लेकिन वह पैसे जल्द से जल्द ले आए।

पुलिस को कुछ ऐसे हुआ शक

 sister kidnapped her brother with boyfriend in Jodhpur 

बच्चे और भांजी के किडनैप हो जाने की खबर तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस कमिश्नर ने तलाश के लिए विशेष टीम को रवाना किया। लड़की और उसके दोस्तों ने उस दौरन गलती की जब उन्होंने फिरौती की मांग की थी, तब पीछे से पार्क में पक्षियों की आवाज आ रही थी। 

इसी सबूत को आधार बनाकर पुलिस ने जोधपुर के पार्क में तलाश जारी कर दी और पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सख्ती से पूछताछ में भांजी ने खुलासा किया कि उसने ही युग का अपहरण करवाया था। उसने बताया कि इस रकम की मदद से वह उधार चुकाने के बाद शादी करके प्रेमी के साथ जीवन बिताना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed