{"_id":"56fbdfdb4f1c1b3448f00be3","slug":"sister-in-law-gangraped-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां समान भाभी से साथियों संग देवर ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां समान भाभी से साथियों संग देवर ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 31 Mar 2016 03:40 PM IST
सार
- देवर निकला हैवान, दोस्तों संग भाभी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
- शिकायत दर्ज करने में पुलिस ने बरती कोताही, देर की तफ्तीश शुरू
विज्ञापन
देवर ने साथियों संग किया भाभी से गैंगरेप
- फोटो : demo
विस्तार
यूपी के मुजफ्फरनगर में देवर और उसके दो साथियों द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील क्लिपिंग बनाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने एसएसपी केबी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
साउथ सिविल लाइंस निवासी युवती का निकाह 2015 में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। वह शहर के एक इंटर कॉलेज में चपरासी है। विवाहिता ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग निकाह के बाद से ही लगातार मारपीट करते रहे हैं।
विज्ञापन
18 फरवरी को देवर बहकाकर घर से बुलाकर ले गया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद अंजान जगह पर ले जाकर देवर ने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो क्लिपिंग भी बनाई। इसके बाद बदहवास हालत में लाकर घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोपी देवर ने धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। यह घटना पति और ससुराल पक्ष के लोगों को बताई तो उन्होंने मारपीट करते हुए मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया।
पीड़िता का कहना था कि थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। भारी मशक्कत के बाद पुलिस हरकत में आई।