फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   shyamvar rai says Indrani strangled Sheena bora

शीना मर्डर केस: 'शीना बोरा के मुंह पर बैठकर इंद्राणी ने दबाया था गला'

Fri, 01 Jul 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
shyamvar rai says Indrani strangled Sheena bora
sheena bora

चर्चित हाई प्रोफाइल शीना बोरा केस में इ्रंद्राणी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय ने दावा किया है कि हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी ने ही 24 अप्रैल 2012 को शीना बोरा का गला दबाया था। हालांकि उसने इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी पर कुछ नहीं कहा। राय हाल ही में आरोपी से गवाह बने हैं। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में बतौर गवाह श्यामवर राय ने 12 पेजों के बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, राय ने कहा है कि इंद्राणी के कहने पर ही वह और इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना शीना की हत्या में उसकी मदद कर रहे थे। राय ने शीना का मुंह दबाया था और संजीव खन्ना ने जोर से शीना को पकड़ा हुआ था और इंद्राणी ने शीना का गला दबाया था।
विज्ञापन


राय के बयान की प्रति अदालत ने हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को दी। राय को हत्याकांड में जब गिरफ्तार किया गया था तब उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ था। राय ने अपने पास मिले कट्टा से लेकर कई बातों उन बातों का खुलासा किया है जिन्हें लेकर इंद्राणी पुलिस को गुमराह कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गला घोंटते वक्त शीना ने मेरी उंगली में काटा'

shyamvar rai says Indrani strangled Sheena bora

राय ने अपने बयान में दावा कि उसके पास से पुलिस को जो कट्टा मिला उसे कूरियर के द्वारा इंद्राणी ने ही उसके पास भिजवाया था। इंद्राणी ने अपनी सहायक काजल शर्मा से कहकर उसे तीन महीने का वेतन एडवांस में दिलवाया था।

उसके बयान में जैसा लिखा गया है वैसा- 'इंद्राणी मैडम शीना की मुंडी में बैठकर उसका जोर से गला दबा रही थी... शीना ने मेरी उंगली काट ली। मेरी उंगली से खून निकला।.. इंद्राणी मैडम शीना के मुंह पर बैठ गई और उसका गला दबा।' अदालत में दिए गए 12 पेज के बयान को श्यामवर राय ने कुछ इसी तरह से ही पढ़ा।

राय के अनुसार, शीना की हत्या के बाद इंद्राणी और संजीव खन्ना अंग्रेजी में बात कर रहे थे जिसे वह समझ नहीं पाया। लेकिन इतना जरूर सुना कि वह मिखाइल और वर्ली का नाम ले रहे थे।

गौरतलब है कि शीना बोरा हत्याकांड़ में राय भी एक आरोपी था जिसे सीबीआई की विशेष अदालत ने हाल ही में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी।

Published by ALAKH

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed