फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   shooter beaten to death by villagers in ghazipur up

एक लाख की सुपारी पर व्यापारी को मारी गोली, ग्रामीणों ने मार डाला

Sat, 02 Apr 2016 02:42 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला, कासिमाबाद/बहादुरगंज (गाजीपुर)
संवाददाता/अमर उजाला, कासिमाबाद/बहादुरगंज (गाजीपुर) Updated Sat, 02 Apr 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
shooter beaten to death by villagers in ghazipur up

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के सलामतपुर चट्टी में शुक्रवार को करीब 11 बजे किराना व्यवसायी मनीष जायसवाल व उनके भाई विश्वजीत को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसमें एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सलामतपुर तिराहे पर जाम लगा दिया। एसपी ग्रामीण ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसडीएम मुहम्मदाबाद और चार थानों की पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल बदमाश ने बताया कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने मनीष की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दी थी

...तो लोगों ने पीटपीटकर मार डाला

shooter beaten to death by villagers in ghazipur up
gazipur

सनेहुआ के पूर्व प्रधान मनीष जायसवाल शुक्रवार सुबह सवा 11 बजे सलामतपुर चट्टी स्थित एक मोबाइल की दूकान के सामने तीन लोगों के साथ लूडो खेल रहे थे। उनके भाई विश्वजीत किराने की दूकान पर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे।

डुमराव, सरायलखंसी, मऊ निवासी श्रीकांत सिंह मोटरसाइकल पर बैठा रहा, जबकि उसका साथी पिंडोहरी, हलधरपुर, मऊ निवासी राजू सिंह (30) दूकान के पास पहुंच गया। उसने मनीष जायसवाल को गोली मार दी। इस पर लोगों ने बाइक पर बैठे श्रीकांत को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। उधर मौका पाकर राजू भागने लगा।

उसने सलामतपुर तिराहे के पास सलामतपुर के बिग्गू चौहान को पिस्टल सटाकर उनकी बाइक छीन ली। तभी बिग्गू ने उसके निजी अंग पर प्रहार कर दिया और राजू गिर गया। इसी दौरान लोगों के साथ पहुंचे विश्वजीत ने राजू को पकड़ लिया। इस पर राजू ने विश्वजीत पर गोली दाग दी।

ग्रामीणों ने राजू से नाइन एमएम की एक पिस्टल और तमंचा छीन लिया और उसे एक चौकी से बांध दिया। इसके बाद भी वह भागने का प्रयास करने लगा तो लोगों ने उसकी बेतरह धुनाई की। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, श्रीकांत को भी लोगों ने पीटकर अधमरा कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
उसके बाद करीब 11:30 बजे लोगों ने चट्टी के पास ही रास्ता रोक दिया। इसके चलते मऊ-यूसुफपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। एसपी देहात अनिल कुमार सिसौदिया ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दो बजे जाम खत्म कराया।

एसपी सिटी लल्लन राय, एसपीआर अनिल कुमार सिसौदिया, एसडीएम मुहम्मदाबाद टीएन विश्वकर्मा भी पहुंचे। मौके पर कासिमाबाद, मरदह, बिरनो, नोनहरा की पुलिस तैनात की गई है। उधर, मनीष और विश्वजीत को मऊ जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। यहां सिंह मेडिकल में उनका इलाज चल रहा है। 

जिले के एसपी गाजीपुर ने मामले पर कहा कि व्यापारी भाइयों को गोली मारने के बाद जनता ने एक हमलावर राजू की पीटकर हत्या कर दी, जबकि दूसरे श्रीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। घायल व्यापारी मनीष और विश्वजीत का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed