फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   shiv sena lady leader arrested in sex racket

सेक्स रैकेट के आरोप में पकड़ी गई शिवसेना की महिला नेता, हड़कंप

Tue, 12 Jul 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
shiv sena lady leader arrested in sex racket

महाराष्ट्र के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीसी) ने शिवसेना की महिला नेता को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी महिला की पहचान नेता शिवसेना नेता के रूप में हुई है जिसे शनिवार को एक छापेमारी में महाराष्‍ट्र के उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मुंबई के कल्याण और आस-पास के इलाकों में पिछले दो साल से देह व्यापार का धंधा चला रही थीं। आरोप है कि वह देह व्यापार कराने वाली लड़कियों से एक दिन का पांच हजार रुपए लेती थी और उन्हें बदले में 200 से 500 रुपए तक पकड़ा देती थी।

विज्ञापन

पुलिस को ग्राहक के सा‌थ मिली महिला नेता

shiv sena lady leader arrested in sex racket

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला एक होटल में अपने एक ग्राहक के साथ आई है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो ग्राहक की ओर से दिए गए चार हजार रुपए और उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि शोभा ने यह पैसे देह व्यापार करने वाली लड़कियों और होटल कर्मचारियों के बीच बांट दिया था। पुलिस को मौके से आरोपी महिला के अलावा उसका मैनेजर, ड्राइवर और लड़कियां मिलीं। शोभा के घर से पुलिस को 59 हजार का कैश भी मिला है।

एएचटीसी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें महिला नेता के काले धंधे के बारे में जानकारी मिली थी। मामले में शिवसेना के जिलाअध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि शोभा गलमडु को पार्टी से एक साल पहले ही निकाला जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed