फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sheena bora case: FIR registered against Indrani Mukerjea over byculla prison riot

इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, जेल में हिंसा के लिए रची साजिश!

Mon, 26 Jun 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 26 Jun 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
sheena bora case: FIR registered against Indrani Mukerjea over byculla prison riot

शीना बोरा हत्याकांड के आरोपों में घिरीं इंद्राणी मुखर्जी पर जेल में हिंसा फैलाने का  आरोप लगा है। इंद्राणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइकुला जेल में महिला कैदी की मौत और बिगड़े हालातों के बाद जांच बिठाई गई थी और ऐसा सामने आया है कि इंद्राणी ने हिंसा भड़काने के लिए बाकी महिला कैदियों को उकसाया।

विज्ञापन


दरअसल, एक महिला कैदी मंजूला शेटे की मौत के बाद जेल में बाकी महिला कैदियों प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जेल प्रशासन ने हालातों पर काबू पा लिया, लेकिन इसके खिलाफ जांच बैठाई गई। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि इंद्राणी ने कैदियों को प्रदर्शन के लिए उकसाया और बच्चों को ढाल बनाकर विरोध करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में करीब 200 महिला कैदी शामिल थीं, जिन्होंने वहां मौजूद गार्ड्स के हाथापाई की और जेल की छत पर भी चढ़ गईं। महिलाओं का आरोप था कि उनकी साथी मंजूला शेटे को जेल अधिकारियों को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसकी दिल के दौरे से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूला की मौत पर बवाल होने के बाद जेल सुपरीटेंड मनीषा पोखारखर और पांच गार्ड के खिलाफ मर्डर का केस रजिसटर्ड कर लिया गया। लेकिन महिला कैदी इससे संतुष्ट नहीं थी और उन्होंने विरोध शुरु कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed