{"_id":"5b516aef4f1c1b4c748b6090","slug":"seventh-class-student-smuggled-air-gun-to-school-to-teach-sir-a-lesson-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"7वीं कक्षा का छात्र स्कूल लेकर पहुंचा एयर गन, टीचर को डराने के लिए की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7वीं कक्षा का छात्र स्कूल लेकर पहुंचा एयर गन, टीचर को डराने के लिए की फायरिंग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर में स्थित अवर लेडी स्कूल में 7वीं कक्षा का एक बच्चा अध्यापक को सबक सिखाने के लिए अपने साथ एयर गन लेकर पहुंचा। वह अध्यापक की डांट से गुस्से में था। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। उसने कक्षा में अपने बैग से गन निकालकर सहपाठियों से कहा कि वह अध्यापक को सबक सिखाने के लिए अपने साथ गन लेकर आया है। इसके बाद उसने कई बार फायरिंग भी की।
विज्ञापन
उसके ऐसा करने से कक्षा में मौजूद करीब 40 बच्चे डर गए। जब स्कूल प्रबंधन को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने बच्चे से गन छीन ली। इसके बाद शाम के वक्त कक्षा में मौजूद बच्चों ने इस बारे में अपने माता-पिता को बता दिया। फिर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत के बाद बोरानाडा पुलिस स्टेशन के थानाधिकारी रघुवीर सिंह स्कूल पहुंचे। जांच करने के बाद उन्होंने ही स्कूल प्रबंधन को बताया कि यह पिस्टल नहीं बल्कि एयर गन है। स्कूल प्रबंधन ने उसे बच्चे से लेकर अपने पास रख लिया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है बच्चा कक्षा में बहुत शैतानी कर रहा था इसी कारण उसे अध्यापक ने डांट लगाई। गन लेने के बाद उसके अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया गया। स्कूल वालों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना इसलिए नहीं दी क्योंकि बच्चे के माता पिता ने उनसे कहा था कि उसके पास पिस्टल नहीं बल्कि एक खिलैना था। जिसे वह हरिद्वार से लाए थे। स्कूल वालों का कहना है कि जब गन नकली थी तो उन्होंने बच्चे के भविष्य को देखते हुए पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
मामले पर बोरानाडा के एसपी सिमरथाराम का कहना है कि उन्हें बुधवार सुबह हुई इस घटना की जानकारी रात को मिली। स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि थानाधिकारी रात 8 बजे स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल समेत अन्य सभी लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद हथियारों के एक्सपर्ट को भी वहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट का कहना है कि वह गन फायर गन नहीं बल्कि एयर गन है। एसपी का कहना है कि फायरिंग होने की बात सामने नहीं आई है।