फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   seventeen crore found in account of BPL card holder in Hyderabad

BPL धारक के अकाउंट से मिले 17 करोड़, बता नहीं पाया कहां से आया इतना पैसा

Tue, 03 Jan 2017 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
 seventeen crore found in account of BPL card holder in Hyderabad

नोटबंदी के बाद हवाला डीलरों समेत कई बड़े कारोबारी अपने काले धन को सफेद करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी बीच उनकी इन कोशिशों को नाकाम करने के लिए आयकर विभाग भी लगातार छापेमारी कर नोटों की धांधली के बड़े-बड़े खुलासे कर रहा है। ऐसा ही एक बड़ा मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आने वाले शख्स के अकाउंट से करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


मीडिया खबरों के अनुसार एक शख्स के बैंक खाते से 17 करोड़ रुपये की लेन-देन की गई है। आयकर विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो इतना सारा पैसा कहां से लेकर आया। 
विज्ञापन

चौंका देने वाली बात है कि इस अकांउट में करोड़ों की लेने देन करने वाला शख्स एक छोटा सा बिजनेस करता है। उसका कहना है कि उसके अकाउंट में किसी ने ये रुपये डलवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकाउंट में जमा करवाए गए एक साथ 14 करोड़

 seventeen crore found in account of BPL card holder in Hyderabad
rupees

आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस शख्स का अकाउंट सितंबर के पहले हफ्ते में खोला गया था और उसी वक्त उसमें 3 करोड़ रुपये जमा करवाए गए। इसके थोड़े समय बात नेट बैंकिंग के जरिए ये रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

लेकिन 8 नवंबर को लागू हुई नोटबंदी के बाद इसी खाते में 14 करोड़ रुपये जमा किए गए और पहले की तरह उसी दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब खाता धारकों के खाते से करोड़ों रुपये पकड़े जा रहे हो। इससे पहले भी मुंबई के एक शख्स से तीन करोड़ रुपये की लेन-देन का मामला सामने आया था। वह शख्स भी खाते में आए पैसों का ब्योरा देने में सक्षम नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed