फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   seven people gangraped with girl after hostage in Bulandshahr

सात दरिंदों के हत्थे चढ़ी नाबालिग, गनप्वाइंट पर बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Wed, 08 Nov 2017 10:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 08 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
seven people gangraped with girl after hostage in Bulandshahr
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक नाबालिग कूड़ा डालने के लिए घर के बाहर आई थी। सात दरिंदे उसे उठाकर खेत में ले गए। सभी ने उसको हवस का शिकार बनाया और वीडियो भी बना ली। जानिए फिर क्या हुआ। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। शिकारपुर थाना इलाके के एक गांव में 15 साल की नाबालिग से गांव के ही सात युवकों ने गनप्वाइंट पर रेप किया और वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- अस्पताल में हैवानियत, डॉक्टर ने साथियों के साथ मिलकर लूटी बच्ची की अस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

पीड़िता ने दी तहरीर में पुलिस को बताया कि वह अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के एक गांव की रहने वाली है। वह अपनी बहन की ससुराल में आई थी। मंगलवार सुबह जब वह कूड़ा फेंकने जा रही थी तभी गांव के ही सात युवकों ने उसे ईंख के खेत में खींच लिया। 

seven people gangraped with girl after hostage in Bulandshahr
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देकर गैंगरेप किया। किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई और किसी को घटना के बारे में बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी है। 

पढ़ें:- पति ने दोस्तों के साथ पत्नी का किया अपहरण, और फिर किया गैंगरेप

वहीं, मामले में एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राहुल पुत्र लल्लू और गौरव पुत्र ओमवीर को नामजद समेत अन्य पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed