कारोबारी की पत्नी का नौकर ने किया कत्ल, लाश यूं लगाई ठिकाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नौकर ने अपने मालिक की पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर डाला। घटना मथुरा के इंडस्ट्रियन एरियाकी है जहां बेसन कारोबारी नरेंद्र कुमार की पत्नी मुन्नी देवी की नौकर ने फावड़े से हत्या कर दी। फावड़े से कत्ल करने के बाद नौकर उनके शव को काफी दूर खींचकर झाड़ियों के पास तक ले गया है।
वहां शव फेंककर ऊपर से तिरपाल ढंक दी थी ताकि किसी को पता न चल सके। खूनी खेल को अंजाम देने के बाद आरोपी नौकर घर से नकदी और लाखों रुपये के कीमती जेवर चुराकर फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में रेंद्र कुमार वार्ष्णेय की बेसन बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री परिसर में ही नरेंद्र कुमार ने अपना मकान बना रखा है। वह यहां अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
चार दिन पहले ही रखा था नौकर को काम पर
सोमवार की दोपहर को करीब 12 बजे नरेंद्र कुमार दवाई लेने के लिए आगरा गए थे। घर पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी अकेली थीं। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही उन्होंने कृष्णा नाम के एक नौकर को रखा था। मुन्नी देवी की लाश फैक्ट्री परिसर में पड़ी थी। उनके सिर और कमर पर फावड़े से वार किए गए थे। जिस स्थान पर उन्हें मारा गया वहां खून फैला हुआ था।
बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में रहने वाली इनकी बेटी डाक्टर निशा गुप्ता मां मुन्नी देवी को फोन कर रही थी। फोन नहीं उठा तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले राधा कृष्ण यादव की पत्नी कल्पना को इसकी जानकारी दी और उन्हें घर भेजा। कल्पना के वहां जाने पर घटना का खुलासा हुआ। कल्पना की सूचना पर नरेंद्र कुमार मथुरा लौटे।
उन्होंने देखा कि मकान में अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। 50 हजार की नकदी और सारे जेवरात गायब थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फावड़ा भी बरामद कर लिया है। नौकर कृष्णा की तलाश की जा रही है। वह सिकंदराबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। लेकिन उसका सही ठिकाना किसी को मालूम नहीं है।
मोबाइल पर 19 कॉल थी बेटी की
मथुरा। नरेंद्र कुमार के दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हाथरस में हुई जबकि दूसरी बेटी डा. निशा गुप्ता अलीगढ़ में रहती हैं। निशा गुप्ता ने ही दोपहर को अपनी मम्मी मुन्नी देवी से बात करने के लिए फोन किया था। लेकिन फोन रिसीव ही नहीं हुआ। बेटी ने 19 बार फोन किया।