फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Security officer of Kerala Irrigation minister commits suicide

केरल: सिंचाई मंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 31 Oct 2018 02:11 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Security officer of Kerala Irrigation minister commits suicide
मंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने खुद को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला

केरल में सिंचाई मंत्री मैथ्यू टी थॉमस के निजी सुरक्षा अधिकारी ने बुधवार को सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने अपने सिर में गोली मारी। मृतक की पहचान सुजीत (28) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि सुजीत सशस्त्र रिजर्व कैंप से संबद्ध था। उसका शव उसके कोल्लम जिले स्थित घर से मिला।

विज्ञापन


हाथों की नसें भी काटी थीं

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुजीत ने सिर में गोली मारने से पहले अपने दोनों हाथों की नसें भी काटी थीं। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि वह शादीशुदा नहीं था।
विज्ञापन


मंत्री के कार्यालय ने दी जानकारी

सुजीत के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री के कार्यालय ने बताया कि वह थॉमस के सुरक्षा अधिकारी के रूप में बीते तीन महीने से काम कर रहा था। वह मंगलवार को छुट्टी पर था। सुसाइड नोट में सुजीत ने क्या लिखा इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed